फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति विज्ञान हर व्यक्ति से जुड़ा : डॉ. कुशल पाल

Tue, 10 Feb 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मुकंदलाल कॉलेज में मुख्य वक्ता को सम्मानित करते आयोजक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में सोमवार को राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर उन्मुख कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज लाडवा के प्राचार्य डॉ. कुशल पाल ने कहा कि राजनीति विज्ञान हर व्यक्ति के जीवन से जुड़ा है।
उन्होंने अपने 33 वर्षों के अनुभव साझा करते हुए कहा कि राजनीति विज्ञान ऐसा विषय है जो विशेष से लेकर साधारण व्यक्ति से जुड़ा है। जन्म से लेकर मृत्यु तक व्यक्ति की हर जरूरत में राज्य की भूमिका रहती है, इसलिए इस विषय का महत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि स्नातक व स्नातकोत्तर के बाद विद्यार्थियों के लिए प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी व्यापक अवसर मौजूद हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनकर सक्रिय राजनीति में आने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बताया कि संविधान का अध्ययन कर छात्र वकील व न्यायाधीश बन सकते हैं। अध्यापन के क्षेत्र में भी प्रशिक्षण संस्थानों में शोध सहायक व गाइड के रूप में करियर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

मीडिया हाउस व समाचार पत्रों में पत्रकार और संपादक बनने के अलावा मंत्री स्तर पर राजनीतिक सलाहकार बनने के अवसर भी उपलब्ध हैं। टीवी चैनलों में एंकरिंग से लेकर प्रशासनिक सेवाओं जैसे आईएएस, आईपीएस और आईएफएस तक इस विषय के छात्रों के लिए रास्ते खुले हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र, सार्क, यूरोपीय यूनियन और वर्ल्ड बैंक जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में भी रोजगार की संभावनाएं बताईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें