फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो माह से पीछा कर रहा अज्ञात व्यक्ति, प्राचार्य ने दर्ज कराई शिकायत

Sat, 04 Apr 2026 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के एक प्रमुख कॉलेज की प्राचार्य को पिछले दो माह से अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगातार पीछा किए जाने और मानसिक रूप से परेशान करने का मामला सामने आया है। प्राचार्य ने थाना साइबर क्राइम को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राचार्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कोई व्यक्ति दो महीनों से उनका पीछा कर रहा है और अलग-अलग तरीकों से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य घटना समझकर नजरअंदाज किया। समय के साथ आरोपी की हरकतें बढ़ती चली गईं तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
प्राचार्य के अनुसार, आरोपी ने उनके परिचितों और सहकर्मियों को भी संदिग्ध संदेश भेजे, जिससे उनकी सामाजिक और पेशेवर छवि पर भी असर पड़ने लगा। लगातार बढ़ते उत्पीड़न और डर के चलते उन्होंने आखिरकार साइबर क्राइम थाना पुलिस का रुख किया। पुलिस ने प्राचार्य की लिखित शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें