फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ओवरलोड वाहन पलटा, लगा जाम

Sat, 31 Jan 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर में बिजली कार्यालय के बाहर पलटा ऑटो। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। व्यासपुर-जगाधरी रोड पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पाइप से भरा एक मैजिक ऑटो बिजली पावर हाउस के समीप सड़क पर पलट गया। सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य और पहले से लगे जाम के बीच हुई इस घटना ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैजिक ऑटो में क्षमता से कहीं अधिक पाइप लादे गए थे। निर्माण कार्य के कारण सड़क पहले ही संकरी हो चुकी थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया और सड़क के बीचोंबीच पाइप बिखर गए। इससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। हालात ऐसे बने कि महज पांच मिनट का सफर तय करने में लोगों को एक से दो घंटे तक का समय लग गया। जाम में स्कूली बच्चे, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, महिलाएं और बुजुर्ग फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्कूल बसें भी जाम में अटक गईं, जिससे बच्चों को काफी देर तक बसों में बैठकर इंतजार करना पड़ा। जाम के बीच एंबुलेंस को रास्ता दिलाने में भी दिक्कतें आईं, जिस पर लोगों ने प्रशासन की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यासपुर-जगाधरी रोड पर सड़क निर्माण कार्य के चलते इन दिनों रोजाना जाम लग रहा है, लेकिन ट्रैफिक नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे। लोगों ने मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था और ओवरलोड वाहनों पर सख्ती की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें