फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शतरंज स्पर्धा में अमन ने पाया पहला स्थान

Fri, 14 Mar 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। दामला स्थित सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक के इन्वेंचर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (ईडी) सेल की ओर से ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता करवाई गई। अमन कुमार ने प्रथम, पुष्पिंद्र वर्मा ने द्वितीय व सूरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य अनिल कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें इस प्रकार की बौद्धिक गतिविधियों में सक्रिय भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. कर्णबीर सिंह ने कहा कि संज्ञानात्मक कौशल व तार्किक सोच को विकसित करने में शतरंज महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम समन्वयक रोहित मंडार ने कहा कि यह मंच विद्यार्थियों में आलोचनात्मक सोच व प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देता है। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर अमनदीप सिंह ने भी शतरंज में सुनहरे भविष्य की संभावनाओं के बारे बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें