फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धूप तो कभी छाए बादल, आज बारिश के आसार

Wed, 16 Sep 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में सोमवार को हुई बारिश के बाद मंगलवार को भी मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। सुबह कुछ समय धूप निकलने के बाद आसमान में बादल छा गए। मौसम विभाग ने वीरवार को बारिश होने का संभावना जताई है।
दिनभर बादलों और सूरज के बीच आंख-मिचौली चलती रही। बादलवाई के कारण लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान में कमी बने रहने की संभावना है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिन में करीब दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा चलने और बादल छाने से मौसम सुहावना बना रहा। एक दिन पहले बारिश के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई थी। मंगलवार को बादलों ने उमस से परेशान लोगों को राहत पहुंचाई। शाम को हवा चलने से मौसम और खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन

इसका असर बाजारों में भी देखने को मिला। गर्मी और उमस कम होने से शाम को बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ी और खूब रौनक रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि जिले में दो दिन बारिश की संभावना है। बारिश से तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही सप्ताहांत तक मौसम परिवर्तनशील बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें