फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं पढ़ाई के साथ देशसेवा का भी प्रण लें

विज्ञापन
छात्राओं को जानकारी देतीं अल्का गर्ग। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। गांव रामपुर खादर के राजकीय उच्च विद्यालय में रोल मॉडल को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही देश सेवा का भी प्रण लेने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर समाज सेविका अल्का गर्ग ने छात्राओं का का हौसला बढ़ाया। उन्होंने मॉडल एक्टिविटी के बारे में छात्राओं को समझाया। छात्राओं और उनके परिजनों को समझाया कि सरकार द्वारा सभी सरकारी स्कूलों में ऐसा माहौल उपलब्ध करवाया जा रहा है जिससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इससे प्रदेश में साक्षरता दर बढ़ेगी व बेटियों को पढ़ने में सहायता मिल रही है।
विज्ञापन

अलका गर्ग ने कहा कि अपने जीवन में लक्ष्य तय करो और फिर उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करें। छात्राओं को समझाया कि स्कूल आते जाते वक्त अगर कोई उनका पीछा करता है, तंग करता है या कोई टीका टिप्पणी करता है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस विभाग, स्कूल अध्यापिका व अपने माता पिता को तुरंत दें।
विज्ञापन

मंच संचालन अध्यापक बनारसी दास ने किया। इस दौरान स्कूल के मुख्य अध्यापक सुरेंद्र सिंह, अध्यापक बनारसी दास, गिरीश दीवान, अध्यापिका नीलम देवी, अध्यापक अशोक कुमार, विपिन मित्तल, दिनेश ,दीपक कुमार, बलविंद्र, आंगनबाड़ी वर्कर रजनी देवी, पूर्व सरपंच राजेश कुमार, एसएमसी प्रधान रजनी देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें