फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यौन शोषण का आरोप, तीन पर प्राथमिकी

Sat, 20 Dec 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की एक 23 वर्षीय युवती ने अपने प्रेमी और उसके परिजनों पर शादी का झांसा देकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने, कैद करके रखने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी दोस्ती भवनीत सिंह से हुई थी, जो वर्तमान में अमेरिका में रहता है। आरोप है कि भवनीत ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक व मानसिक शोषण किया और उसे घर में कैद कर रखा। आरोप है कि भवनीत उसे चंडीगढ़ ले गया, जहां उसके भाई हरकीरत सिंह और भाभी अदिति कांबोज के घर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की कोशिश भी की गई। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद वह भवनीत के साथ उसके घर जम्मू कॉलोनी आई, जहां उसकी मां बलविंदर कौर ने उसके साथ गलत व्यवहार किया और उसे कैद कर रखा। कुछ समय बाद भवनीत बैंकॉक से वापस आया और दोबारा शादी का झांसा देकर करीब डेढ़ साल तक उसे अपने पास रखा। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने परिवार को बुलाकर शादी करने का नाटक भी किया, लेकिन बाद में वह अमेरिका चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना है कि अमेरिका जाने के बाद भवनीत ने अपनी मां को फोन किया, जिसके बाद उसकी मां उसे अपने साथ ले गई।
इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी मीना रानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक यमुनानगर और इलाका मजिस्ट्रेट को भेज दी गई है। दोनों पक्षों से पूछताछ करने के साथ तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें