फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर युवती का यौनशोषण, फोटो वायरल की धमकी का आरोप

Thu, 22 Oct 2026 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी क्षेत्र की एक युवती ने दो युवको पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, आपत्तिजनक फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


25 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रामशरण मंदिर के नजदीक रहने वाले दो युवकों ने 10 जनवरी 2020 से उसे शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए गए। युवती का आरोप है कि बाद में उसे आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप युवती ने लगाया है। युवती ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर यमुनानगर शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें