फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जेवर बनाने वालों पर सोना हड़पने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सिटी में जेवर बनाने वाले दंपति पर 300 ग्राम सोना हड़पने का मामला सामने आया है। सोना लेने के बाद पति फरार हो गया था। पीड़ित ने पहले एसपी अंबाला को शिकायत दी थी। समझौते के तौर पत्नी ने एक गोल्ड जांचने वाली मशीन भी दी थी। वो भी कम कीमत की निकली और सोना भी नहीं लौटाया। चौकी नंबर-5 पुलिस ने नीलेश और वनीता पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बादशाही बाग कॉलोनी निवासी जैमिनी वोहरा ने बताया कि उसने और उसकी पत्नी ईशा ने अंबाला की सोना मार्केट में नीलेश और उसकी पत्नी वनीता को 300 ग्राम सोना गलवाने-पकाने के लिए दिया था। दोनों सोने से जेवर बनाते थे। कुछ दिन बाद बिना सोना दिए नीलेश फरार हो गया। जब कहीं कोई पता नहीं चला तो पुलिस अधीक्षक अंबाला को शिकायत सौंपी थी। बाद में आरोपी की पत्नी वनीता ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही वह सोना लौटा देगी।
समझौता के दौरान वनीता ने गोल्ड टेस्टिंग की पुरानी मशीन दी थी। कहा था कि इसकी 20 लाख रुपये कीमत है और जल्द ही वह अपने पति से जल्द सोना वापस करा देगी। बाद में पता चला कि मशीन बहुत कम पैसों की थी। आरोपी पति-पत्नी ने दोनों ने झूठा राजीनामा करते हुए उसका सोना हड़प लिया। अब कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी महिला भी फरार हो गई। जिनका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें