यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल के घर से चले जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। अब युवक के परिजनों ने प्रेमी युगल का हाईकोर्ट की पार्किंग से अपहरण करने के आरोप लगाए हैं।
परिजनों ने एसपी यमुनानगर को शिकायत देकर कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बूडिय़ा निवासी अब्दुल कलीम ने एसपी को शिकायत पत्र सौंपा। उनका कहना है कि उसका बेटा इंतजार गांव की ही एक युवती के साथ लीव इन रिलेशनशिप में हैं। लेकिन, युवती के परिजन इसका विरोध कर रहे हैं। कुछ युवकों ने खतरा होने के कारण पहले भी शिकायत दी गई थी। पांच दिसंबर को हाईकोर्ट ने भी लीव इन रिलेशन के आदेश हो गए हैं।
आरोप है कि युवती के परिजनों ने इंतजार और युवती का हाईकोर्ट की पार्किंग से अपहरण कर लिया है। जिसके बाद से ही दोनों का कोई पता नहीं लगा है। अब्दुल कलीम ने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांंच शुरू कर दी है।
युवती पक्ष ने भी किया था थाने पर हंगामा : इस मामले में युवती पक्ष ने भी हिंदू संगठनों के साथ मौके पर पहुंचकर हंगामा किया था। उन्होंने युवती को बरामद करने की मांग की थी। संवाद