फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फर्जी इकरारनामा तैयार कर मकान का हिस्सा हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के गोविंदपुरी निवासी रोहित ने कुछ लोगों पर फर्जी इकरारनामा तैयार कर उनके मकान का कुछ हिस्सा हड़पने का आरोप लगाया है। रोहित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने छह आरोपियों को नामजद करते हुए उन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोविंदपुरी निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता रमेश कुमार के नाम 750 वर्ग गज जगह है। जिस पर उसके पिता ने मकान बनाया हुआ है। गोविंदपुरी निवासी नरेश, रोमी व पूजा की पहले से उनके इस मकान पर नजर थी। आरोप है कि वे उसके मकान का कुछ हिस्सा हड़पना चाहते हैं। आरोपियों ने छह अप्रैल 2018 को फर्जी इकरारनामा तैयार करवाया। आरोपियों ने उस इकरारनामे की एक सप्ताह पहले उसे फोटो कॉपी दी। जिसे पढ़ने के बाद वह हैरान रह गया।
इकरारनामे में आरोपियों ने 25 लाख रुपये में सौदा किया हुआ दिखाया। जिसमें चार लाख रुपये पेशगी वसूल के दिखाए गए। उस इकरारनामे पर पूजा, रोमी, चोपड़ा गार्डन निवासी हरीश सिंगला के हस्ताक्षर हैं और नरेश का अंगूठा लगा हुआ दिखाया गया है। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके मकान का कुछ हिस्सा हड़पने के लिए फर्जी इकरारनामा तैयार किया है। जिसमें रोहित, उसकी पत्नी रजनी, रोमी व रोमी की पत्नी पूजा शामिल है। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें