फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरपंच प्रतिनिधि से मारपीट का आरोप, सात लोग नामजद

Sat, 26 Apr 2025 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पांच अप्रैल को भंभौली गांव में सरपंच प्रतिनिधि मनोज कुमार व सचिन राणा पक्ष के बीच हुए झगड़े के मामले में छप्पर पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज किया है। मारपीट में सरपंच प्रतिनिधि पक्ष के तीन लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन

भंभौली गांव के सरपंच प्रतिनिधि मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में हर साल नवरात्र में देवी माता का मेला लगता है। मेले में कोई असामाजिक घटना न हो इसलिए वह मेले की पूरी निगरानी कर रहा था। पांच अप्रैल को वह गांव के लोगों के साथ भंडारे की तैयारी कर रहा था। इस दौरान भंभौली निवासी सचिन राणा विक्रांत राणा, शुभम राणा, विवेक, रोहन, प्रदीप, कुलदीप व अन्य के साथ दो गाड़ियों में शिव मंदिर पहुंचे। आरोपियों ने उससे गाली गलौच की और गंडासी, चाकू, डंडों व अन्य हथियाराें से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वह उसका साथी प्रदूमन और प्रताप घायल हो गया। इस दौरान ग्रामीणों को एकत्रित होता देखकर आरोपी उसके व उसके साथी विजय वीर के गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। छप्पर थाना पुलिस ने सरपंच प्रतिनिधि मनोज की शिकायत पर सचिन राणा, विक्रांत राणा, शुभम राणा, विवेक, रोहन, प्रदीप व कुलदीप को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई राजिंद्र सिंह का कहना है कि मामले में चेन तोड़ना तस्दीक नहीं हुआ है दोनों पक्षों में अब तक समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। इसलिए केस अब दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें