फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकाचक होंगे शहर के सभी सामुदायिक भवन

विज्ञापन
सामुदायिक केंद्र की सफाई करते निगम कर्मी - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। करोड़ों रुपये की लागत से नगर निगम एरिया में बने 50 से अधिक सामुदायिक भवन चकाचक होंगे। साफ-सफाई के साथ ही भवनों में बेलदार और चौकीदारों की भी तैनाती की जाएगी। इसके लिए मेयर मदन चौहान और निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देश पर संयुक्त आयुक्त अशोक कुमार व कार्यकारी अधिकारी सुशील भुक्कल ने तीनों सीएसआई के नेतृत्व में टीमों का गठन कर दिया है। इसमें सफाई निरीक्षक, बेलदार, ग्रामीण चौकीदार व सफाई कर्मियों को शामिल किया है। ये टीमें हर वार्ड में बने सामुदायिक केंद्रों में जाएंगी और वहां जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगी। शहरी क्षेत्र में बने सामुदायिक भवनों का बेलदार और निगम में शामिल हुए गांवों में बने सामुदायिक भवनों की ग्रामीण चौकीदार देखरेख करेंगे।
विज्ञापन

सात बेलदारों को नोडल कर्मचारी नियुक्त किया
शहरी क्षेत्र में बने सामुदायिक भवनों की देखरेख के लिए निगम के सात बेलदारों को नोडल कर्मचारी नियुक्त किया गया है। ये बेलदार वार्ड-1 की द्वारिकापुरी कॉलोनी, वार्ड-6 के दुर्गा गार्डन, वार्ड-9 के वरिष्ठ नागरिक सामुदायिक भवन, वार्ड-11 की महादेव कॉलोनी, वार्ड-8 के नेहरू पार्क, वार्ड-13 की जम्मू कॉलोनी, वार्ड-16 के गांधीनगर पार्क, वार्ड-17 के लक्ष्मीनगर में बने सामुदायिक भवनों की देखरेख करेंगे। इसके अलावा वार्ड-17 के कैंप के शिव मंदिर सामुदायिक भवन, वार्ड-17 के ही शहीद उधम सिंह सामुदायिक भवन, वार्ड-19 के भोले का माजरा, फूसगढ़ व पंजेटो का माजरा में बनी एससी चौपाल, पीर माजरा के सामुदायिक भवन, वार्ड-20 के रणजीत गार्डन, वार्ड-22 की गोल्डनपुरी में बने सामुदायिक भवनों, वार्ड-20 के आंबेडकर सामुदायिक भवन व वार्ड-21 के भगवान परशुराम सामुदायिक केंद्र की देखरेख बेलदार करेंगे।
ग्रामीण चौकीदार इन सामुदायिक भवनों पर रखेंगे निगरानी -
खेड़ी रांगड़ान की एससी चौपाल, पांसरा, ताजकपुर, जामपुर, गधौली, गधौली का माजरा, भटौली, हुंडेवाला, तेली माजरा, जड़ौदा, गुलाबनगर, रायपुर, गोविंदपुरा, पताशगढ़, मंडेबरी, ससौली, चनेटी, बुड़िया, भगवानगढ़, मानकपुर, मुकारबपुर, उद्यमगढ़, गढ़ी बंजारा व चिट्टा मंदिर स्थित सामुदायिक भवनों की निगरानी ग्रामीण चौकीदारों करेंगी। इसके अलावा इशोपुर, वार्ड-12, फर्कपुर के आंबेडकर भवनों, वार्ड-12 की कांबोज चौपाल, रटौली, मंडेबरी कांसली, नालागढ़ की एससी चौपाल व मंडेबरी की वाल्मीकि चौपाल की देखरेख भी चौकीदारों द्वारा की जाएगी। जबकि सफाई कार्य गठित टीम कराएगी।
विज्ञापन

वर्जन
नगर निगम क्षेत्र के सभी सामुदायिक भवन साफ व सुंदर तथा व्यवस्थित रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सभी भवनों की सफाई कर उन्हें चकाचक किया जा रहा है। इसके अलावा सभी की देखरेख के लिए बेलदार व चौकीदारों की ड्यूटी लगा दी गई है।- मदन चौहान, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें