फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अक्षय तृतीया आज, बाजार में रौनक, कारोबारियों में उत्साह

Sun, 19 Apr 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रेलवे रोड पर शोरूम में आभूषण पसंद करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इसे लेकर लोगों में भारी उत्साह है। वहीं, कारोबारियों में भी इससे उत्साह देखने को मिल रहा है। चूंकि इस दिन खरीदारी व निवेश करने की परंपरा है। इससे बाजारों में अभी से रौनक देखने को मिल रही है। इस दौरान सबसे ज्यादा रौनक सराफ कारोबारियों के पास दिख रही है।

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अलावा अक्षय तृतीय पर जिले में करीब 100 से ज्यादा विवाह हो रहे हैं। इसे लेकर शहर के लगभग सभी बैंक्वेट हॉल, मैरिज पैलेस, होटल, धर्मशालाएं सहित अन्य आयोजन स्थल बुक हैं। इसके अलावा अक्षय तृतीया के चलते सर्राफा दुकानों पर लोग पहुंच कर आभूषण की जानकारी लेकर आर्डर बुक करवा रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने ऑर्डर लेने की तिथि अक्षय तृतीया रखी है। शहर के अशोका ज्वेलर्स के प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि अक्षय तृतीया का लोगों में काफी रुझान देखने को मिल रहा है। इस दौरान लोग शोरूम पर पहुंच कर आभूषणों की जानकारी ले रहे हैं। वहीं, अक्षय तृतीया को लेकर बाजारों में कई तरह के ऑफर भी उतारे गए हैं।

ग्राहकों को लुभाने के लिए कारोबारी आभूषणों में कई तरह की छूट और आकर्षक अवसर प्रदान कर रहे हैं। कई स्थानों पर आभूषण बनावट में भारी प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके अलावा गिफ्ट हैंपर्स का ऑफर भी उपलब्ध है। बता दें कि इस दौरान करीब 50 से 70 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
इसके अलावा बाजारों की अन्य दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। बाजार में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम, मोबाइल शोरूम पर भी भीड़ देखने को मिल रही है। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम पर ज्यादा भीड़ है। चूंकि गर्मी के सीजन में एसी, कूलर, रेफ्रिजरेटर की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण विक्रेता कर्ण गर्ग ने बताया कि अक्षय तृतीया को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। खरीदारी को लेकर लोगों में रुझान देखने को मिल रहा है। इस दिन के लिए उनके पास एसी, क्यूएलईडी, फ्रिज इत्यादि की बुकिंग है, जिसकी डिलिवरी अक्षय तृतीया पर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें