शिविर में रक्तदाता के साथ मुख्य अतिथि व आयोजक। संस्थान
प्रतापनगर। गुर्जर कन्या गुरुकुल कॉलेज देवधर में आयोजित रक्तदान शिविर में छात्राओं, स्थानीय लोगों और दंपती ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यातिथि नगर निगम यमुनानगर के सीईओ सुशील कुमार ने रक्तदान को मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य बताते हुए युवाओं को प्रेरित किया। शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मुख्यातिथि ने रक्तदाताओं को बैज और प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सीबीएसई 10वीं कक्षा में टॉपर रही छात्रा देवयानी को 1100 रुपये देकर सम्मानित किया गया, वहीं संस्थान को 11 हजार रुपये की सहायता राशि भी भेंट की गई। संवाद