फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन तीन किलोमीटर दूर मिला आकाश का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में हमीदा हेड के पास नहाते समय डूबे पुराना हमीदा निवासी आकाश का शव तीसरे दिन घटना स्थल से तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया। गोताखोर राजीव तीन दिन से अपनी टीम के साथ उसकी तलाश में जुटे हुए थे। मंगलवार सुबह उसका शव पश्चिमी यमुना नहर से पांजूपुर पुल से आगे पानी में देखा गया। जिसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया।
विज्ञापन

गोताखोरों ने शव को निकाला और शिनाख्त करवाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। बता दें कि पुराना हमीदा निवासी 19 वर्षीय आकाश प्लाईवुड फैक्टरी में कार्य करता था। रविवार को फैक्टरी की छुट्टी होने पर वह घर पर था। दोपहर को उसके दोस्तों ने फोन कर आकाश को बुलाया था। हमीदा चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह का कहना है कि आकाश का शव बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें