फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स भय का नहीं, जागरूकता का विषय : शिल्पी

Tue, 02 Dec 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। मुकंद लाल राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में सोमवार को विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम हुआ। आयोजन शिवाजी सदन की ओर से किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में एड्स के प्रति जागरूकता लाना रहा। अध्यापिका शिल्पी गुप्ता ने एड्स से संबंधित जानकारियां दी। साथ ही इससे बचाव के उपाय भी बताए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एड्स भय या भेदभाव का नहीं बल्कि जागरूकता व समझ का विषय है। इसके बारे में सही जानकारी रखना और दूसरों को बताना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इसी विषय पर कई विद्यार्थियों ने प्रभावी भाषण दिए। प्रधानाचार्य प्रमोद ग्रोवर ने ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें