फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीए को दिया गया एआई का प्रशिक्षण

Mon, 25 May 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 ​शिविर का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते पदा​धिकारी। संगठन
विज्ञापन
यमुनानगर। सीए एसोसिएशन यमुनानगर ब्रांच की ओर से आयोजित तीन दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रशिक्षण का समापन हो गया। एसोसिएशन के चेयरमैन सीए रजत अलग ने कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रत्येक प्रोफेशन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनता जा रहा है।
विज्ञापन

विशेष फैकल्टी के रूप में सीए सुलभ गुप्ता, सीए पुनीत सखूजा और सीए रूपल गर्ग ने प्रतिभागियों को एआई टूल्स, ऑटोमेशन, डेटा एनालिसिस और रिपोर्ट ड्राफ्टिंग से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने एआई के आधुनिक उपयोगों को समझा और इसे अपने प्रोफेशनल कार्यों में अपनाने के प्रति रुचि दिखाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें