फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गर्भवतियों की जांच के लिए दिया उपकरण

Mon, 25 May 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद एसोसिएशन की महिलाएं। संगठन - फोटो : बो​धि वृक्ष की पूजा करने जाते बौद्ध अनुयायी।
विज्ञापन
यमुनानगर। अग्रवाल महिला संगठन की महिलाओं ने फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन (एफपीएआई) को गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए फीटल डॉपलर उपकरण भेंट किया। इस उपकरण का उपयोग गर्भ में पल रहे शिशु की हार्ट बीट सुनने और उसकी स्थिति की निगरानी के लिए किया जाता है। संगठन की प्रधान रितु गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में यह उपकरण काफी उपयोगी है, जहां अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होतीं। महासचिव पूजा बंसल ने कहा भविष्य में भी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के लिए सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर स्वाति गोयल, पूजा गर्ग, विभा गुप्ता, स्नेह शर्मा, पूनम और पारुल अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें