फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अग्रवाल महिला संगठन ने विद्यार्थियों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ

Sat, 15 Nov 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले जरूरतमंद नौनिहालों की सहायता के लिए अग्रवाल महिला संगठन ने हाथ बढ़ाए हैं। संगठन की महिलाएं रोजाना किसी एक सरकारी स्कूल में जाकर इस प्रकार के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित कर रही। करीब 20 महिलाओं का ग्रुप पिछले चार साल से इस दिशा में कार्य कर रहा है।

संगठन की प्रधान रीतू गुप्ता ने बताया कि उनकी सोच है बच्चे देश का भविष्य हैं, लेकिन बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो गरीब दबके के कारण अपनी पढ़ाई नहीं कर पाते। आर्थिक सहायता से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसी उद्देश्य संगठन ने इस प्रकार के बच्चों की मदद के लिए आगे आया है। संगठन की तरफ से अभी तक 50 से 60 स्कूलों को कवर कर लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं इसी कड़ी में वीरवार को रामपुरा की प्राथमिक पाठशाला में जाकर महिलाओं ने पाठ्य सामग्री वितरित की, साथ ही बच्चों के साथ बालदिवस भी मनाया। प्रधान रीतू गुप्ता ने बताया कि उनका संगठन बुजुर्ग आश्रम में जाकर वृद्धों की भी मदद कर रहा है। उनकी इस टीम में अनुपम गोयल, रेखा आर्य, स्वाति गोयल, स्नेह शर्मा, सरिता, पारुल व रेनू जिंदल सहयोग कर रही।
विज्ञापन


इसके अलावा सरकारी अस्पताल में जाकर मरीजों के लिए भी सप्ताह में एक बार फल वितरित भी किए जाते हैं तथा छोटे बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने के लिए सप्ताह में एक बार प्रतियोगिताएं भी कराई जाती हैं। यह सब उनका संगठन के सदस्य आपसी सहयोग से करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें