फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के बाद ढाई हजार में बेच दिया था डेढ़ लाख का लैपटॉप

विज्ञापन
After theft, one and a half lakh laptops were sold for two and a half thousand - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने इंडस्ट्रीज एरिया में फैक्टरी के बाहर डिलीवरी ब्वॉय की एक्टिवा से लैपटॉप चोरी के मामले में आरोपी चोर और खरीदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डेढ़ लाख रुपये की कीमत का लैपटॉप नशे की जरूरत के लिए मात्र 2500 का बेच दिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि सब्जी मंडी में दो युवक चोरी की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान बैंक कॉलोनी निवासी साहिल और नोनू व हरी नगर निवासी जोरा सिंह के नाम से हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि आरोपियों ने नशे की जरूरत के लिए लैपटॉप चोरी किया और उसे मात्र 2500 रुपये में लाजपत नगर निवासी अर्जुन को बेच दिया। टीम ने कार्रवाई करते हुए अर्जुन को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें