फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दोस्तों को छह घंटे बंधक बनाकर पीटा, मुर्गा बनाकर गली में चलाया

विज्ञापन
Three friends were beaten hostage for six hours, made a cock and drove them in the street - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
सहपाठी छात्रा को नोटबुक देने गए छात्रों को बंधक बनाकर पीटा, मुर्गा बनाकर मुंह पर थूका
विज्ञापन

पहले दो छात्र गए थे घर, फिर तीसरे को भी बुलाकर मारपीट करने का आरोप, शिकायत पर केस दर्ज
पीड़ित छात्रों के परिजनों से 25-25 हजार रुपये वसूलने और माफीनामा लिखवाने का भी आरोप
फोटो - 25 व 26
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सहपाठी छात्रा को नोटबुक देने गए तीन दोस्तों को छात्रा के परिजनों ने छह घंटे तक कमरे में बंधक बनाकर पीटा। आरोप है कि इस दौरान मुर्गा बनाकर उन्हें घुमाया और मुंह पर थूका गया। साथ ही अपना ही खून चाटने के लिए मजबूर किया गया। तीन छात्रों को बंधक बनाए जाने की सूचना जब उनके परिजनों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्टांप पेपर पर लिखवाया गया कि तीन साल से तीनों दोस्त उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। आरोप है कि वकील के माध्यम से 25-25 हजार रुपये लेने के बाद तीनों छात्रों को मुक्त किया गया। इसके बाद से पीड़ित छात्रों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
यमुनानगर में एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा शहर के निजी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता है। उसके बेटे के साथ शहर की एक कॉलोनी निवासी लड़की भी पढ़ती है। मंगलवार दोपहर बाद उस लड़की ने उसके बेटे को फोन कर मैथ की नोटबुक देने के लिए अपने घर बुलाया। करीब तीन बजे उसका बेटा अपने एक दोस्त के साथ लड़की को नोटबुक देने के लिए उसके घर गया, जहां पर बेटे और उसके दोस्त को लड़की के चाचा ने अपने दो साथियों तथा अन्य लोगों के साथ मिलकर पकड़ लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके बेटे और उसके दोस्त को एक कमरे में बंद कर दिया। फिर आरोपियों ने उसके बेटे के दूसरे दोस्त को मौके पर बुलाया और उसे भी उनके साथ कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके बेटे व दोस्तों को डंडों से बुरी तरह पीटा। लड़की की बुआ ने उनके मुंह पर थूका। मारपीट से निकला खून जब फर्श पर गिरा तो उसे भी चाटने के लिए मजबूर किया। इस दौरान आरोपियों ने उनके मोबाइल स्विच ऑफ करवाकर अपने पास रख लिए। शहर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि मामले में लड़की के चाचा, बुआ व एक अन्य को नामजद करते हुए दो-तीन अन्य पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टांप पेपर पर माफीनामा लिखवाया कि बेटी को कर रहे थे परेशान, बाइक से लगी चोट
व्यक्ति ने बताया कि करीब साढ़े छह बजे उसके पास एक नंबर से फोन आया, जिसने उसे बताया कि उसके लड़के को मॉडल कॉलोनी में पकड़ कर रखा है। जब वह मौके पर गया तो उसने देखा कि उसके बेटा व उसके साथियों को एक कमरे में बंद करके मुर्गा बनाया गया था। उसके साथ बुरी तरह मार पिटाई की गई थी। उसने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने। इसके बाद उसने अपने बेटे के साथियों के परिजनों को फोन कर सूचना दी। वे भी मौके पर आ गए। आरोपियों ने उन पर दबाव डालते हुए कहा कि उनके लड़कों को तब छोड़ा जाएगा, जब वे स्टांप पेपर पर माफीनामा लिखकर देंगे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने स्टांप पेपरों पर लिखवाया कि ये तीनों लड़के उनकी लड़की को तीन साल से परेशान कर रहे हैं। उन्हें जो चोटें लगी हैं, वह बाइक से गिरकर लगी हैं। उनके साइन करवाकर आरोपियों से स्टांप पेपर अपने पास रख लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें