फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बाद चली हवा ने फिजां में घोली ठंडक, खेतों में पसरी गेहूं की फसल, चिंता में अन्नदाता

विज्ञापन
After the drizzle, the wind chill in Fijan, the crop of wheat in the fields, food providers in worry - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। कई दिनों की गर्मी के बाद सोमवार को मौसम का मिजाज काफी बदला बदला दिखाई दिया। रात को ही आसमान पर काले बादल छा गए थे। सुबह बूंदाबांदी हुई। जबकि कई ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई। इस दौरान ठंडी हवा चली, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जबकि शाम के समय लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। सुबह से ही रुक-रुककर बूंदाबांदी जारी रही।
विज्ञापन

सोमवार को अचानक मौसम में भारी बदलाव देखा गया। रविवार रात को ही बारिश के आसार बन गए थे। सुबह की शुरुआत हल्की हल्की बूंदाबांदी से हुई। दोपहर करीब एक बजे पांच मिनट के लिए बूंदाबांदी तेज हो गई। जो कुछ देर बाद पूरी तरह थम गई। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया, लेकिन बादलों के कारण इसमें गिरावट दर्ज की गई। देर रात यह 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार व बुधवार को बारिश होने की संभावना है।
खेतों में बूंदाबांदी और हवा का असर
बूंदाबांदी और हवा का असर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला। हवा के कारण पकी फसल खेत में हरी की तरह चादर बिछ गई। बता दें कि गेहूं पककर तैयार है। होली के बाद इसकी कटाई शुरू की जाएगी। ऐसे में बारिश की संभावना बनने से किसानों की जान आफत में आ गई। उन्हें अपनी फसलों की चिंता सताने लगी है। मौसम विभाग की ओर से 23 व 24 मार्च को क्षेत्र में बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिसे लेकर किसान चिंतित हैं। इस समय बरसात होना किसानों के लिए लाभदायक कम और हानिकारक ज्यादा है। किसान कर्मवीर, नरेश, सुरेश, रामकुमार ने बताया कि गेहूं को अभी सिंचाई की आवश्यकता है। लेकिन मौसम विभाग की संभावना के बाद उन्होंने गेहूं में पानी नहीं दिया है। जबकि कुछ किसानों ने गेहूं की फसल में पानी दे दिया था। उनकी गेहूं की फसल तेज हवाओं व बारिश के कारण गिर गई है, जिसका गेहूं पैदावार पर भारी असर पड़ेगा। उधर कृषि विभाग के एडीओ मौजी कांबोज ने बताया कि 23 व 24 मार्च को बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें