फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से गए युवक की हत्या कर शव उपलों के कूप में फैंका।

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कोटला में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव घर के पास बने कूप में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर काफी गहरी चोट और उसकी एक आंख फूटी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। नजदीकी गांव कोटला में हत्या का मामला प्रकाश में आया है। गांव के ही 31 वर्षीय शादीशुदा मतलूब की लाश उसके घर के ही समीप बने गुव्वारे (कूप) में मिली है। मतलूब के शरीर पर चोटों के निशान और एक आंख भी फूटी हुई है। आंख और कान से खून बह रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी ले गए। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता मीर हसन ने बताया उसका बेटा 31 वर्षीय मतलूब शादीशुदा था तथा चार बच्चों का पिता था। वह सोमवार रात से ही गायब हो गया था तथा देर रात तक घर नहीं आया। हमने उसकी इधर उधर काफी तालाश की, लेकिन वह नहीं मिला। घर के तमाम सदस्य जोकि रिश्तेदारी में गए हुए थे। वे भी रात को ही वापिस लौट आये। उन्होंने भी मतलूब की काफी तलाश की तथा तमाम रिश्तेदारों के यहां फोन भी किये मगर उसका कुछ पता नही चला। वे सभी रात भर परेशान रहे और यह सोच कर सो गए कि वह किसी दोस्त आदि के पास चला गया होगा।
विज्ञापन

सुबह कूप से मिली लाश
मीर हसन ने बताया कि जब उसकी पत्नी बलबीरो सुबह 6 बजे गोबर डालने के लिए गुव्वारे के नजदीक गयी तो उसने मतलूब को गुव्वारे में औंधे मुंह पड़े देखा। उसकी पत्नी ने मतलूब को हिलाया डुलाया व उसको पुकारा मगर मगलूब बेसुध पड़ा था। मेरी पत्नी ने सामने आरा मशीन मालिक नवीन कुमार को बुलाया। तब तक मौके पर काफी लोग इक्कठे हो गए थे। मैंने मतलूब को हिलाया तो देखा उसकी आंख व कान से काफी खून बह रहा था। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान भी थे। इसके बाद पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर आजकर मुआयना किया तथा लाश को अपने कब्जे में लिया।
परिवार में इकलौता कमाने वाला था मतलूब
छोटे छोटे चार बच्चो का पिता मतलूब घर मे एकलौता कमाने वाला था। वह आरा मशीन में कार्य कर अपने परिवार का गुजर बसर करता था। अब उसकी मौत होने से घर परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मतलूब बेहद शरीफ व मिलनसार इंसान था। उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी आदि नही थी। ग्रामीण हैरान परेशान है कि ऐसे शरीफ इंसान की हत्या भला कोई क्यों करेगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रतन लाल ने बताया कि मृतक मतलूब के पिता मीरहसन की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर तहकीकात आरम्भ कर दी गयी है। स्टमार्टम करवाने बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच पूरी गम्भीरता से की जाएगी और जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें