फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पांच दिन बाद कोहरे से राहत, निकली धूप

Tue, 23 Dec 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी रोड पंचायत भवन के सामने करीब दस बजे इक्का दुक्का गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में लगातार पांच दिनों तक पड़े घने कोहरे के बाद सोमवार को मौसम ने करवट ली और लोगों को बड़ी राहत मिली। सुबह से ही धूप निकलने से जनजीवन सामान्य होता दिखाई दिया। धूप निकलते ही ठंड और कोहरे से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। बीते बुधवार से जिले में लगातार घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ यातायात भी प्रभावित हो रहा था।
सोमवार सुबह कोहरा छंटने के बाद सूरज ने दर्शन हुए। धूप निकलते ही शहर के पार्कों, सड़कों और बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ और बच्चे व बुजुर्ग धूप सेंकते नजर आए। बाजारों में भी रौनक लौट आई और दुकानदारों ने राहत महसूस की। कोहरे के कारण बाजारों में जो सुस्ती बीते दिनों में छा गई थी, वह सोमवार को काफी हद तक दूर होती दिखाई दी।
विज्ञापन

मौसम में सुधार के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 20 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय ठंड का असर कम रहा, हालांकि सुबह और शाम सर्दी बरकरार रही। तापमान बढ़ने से लोगों को दैनिक कार्यों में भी आसानी हुई।
घने कोहरे के चलते पिछले कई दिनों से वाहन चालकों को खासा सतर्क रहना पड़ रहा था। दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी थी। सोमवार को मौसम साफ होने से यातायात व्यवस्था भी बेहतर होती नजर आई और लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अजीत कुमार का कहना है कि फिलहाल जिले में मौसम साफ रहेगा और आने वाले कुछ दिनों तक धूप खिली रहेगी। हालांकि विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि सप्ताह के अंत तक एक बार फिर बादल छा सकते हैं, जिससे मौसम में बदलाव आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें