फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जगाधरी थाने में रोष जताने के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 02 Jul 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जगाधरी की श्रीनगर कॉलोनी में देर शाम गली में झगड़ा कर रहे बच्चों को समझाने गए व्यक्ति पर तीन भाइयों ने ईंटों से हमला कर दिया। मामले में कई घंटे तक कार्रवाई न होने पर परिजन सोमवार रात 12 बजे जगाधरी शहर थाना पहुंच गए। यहां सिख समाज के लोगों के साथ मिलकर परिजनों ने रोष जताया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपी भाईयों के खिलाफ केस दर्ज किया।
श्रीनगर कॉलोनी निवासी तजिंद्र सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे गली में बच्चे खेल रहे थे। उन बच्चों के साथ उसकी नातिन भी खेल रही थी। कुछ देर बार बच्चों में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। जिसके बाद बच्चे आपस में झगड़ा करने लगे। इसी दौरान वह बच्चों को समझाने के लिए उनके पास गया।
विज्ञापन

तभी दूसरे बच्चों के परिवार से आशीष, उसका भाई सन्नी व मन्नी घर से बाहर आ गए। आते ही तीनों भाईयों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों में से एक ने उसके हाथ पकड़े, दूसरे ने पैर और तीसरे ने उसके सिर व मुंह पर ईंटों से वार करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसे नीचे गिराकर उसके सिर व मुंह पर ईंटों से वार किए। ईंटें लगने से वह लहूलुहान हो गया।
शोर सुनकर जब उसके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। तजिंद्र के परिजनों का आरोप है कि आधी रात तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन

रात 12 बजे परिजन व सिख समाज के लोग एकत्रित होकर जगाधरी शहर थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर रोष जताया। उधर, जगाधरी शहर थाना प्रभारी राजपाल का कहना है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें