फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर युवक पर सरिया व लोहे के पाइप से हमला

Wed, 26 Nov 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीयमुनानगर। न्यू हमीदा काॅलोनी में चार लोगों ने एक घर में घुसकर युवक पर सरिया व लोहे के पाइप से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायत में न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी उपकार ने बताया कि उसका कुछ दिन पहले इंदर सिंह, गुरदीप, बाबू व मंजीत के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया था मगर उसके बाद से चारों आरोपी उसे रंजिश रखने लगे। उपकार ने बताया कि 22 नवंबर को दोपहर एक बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इस दौरान आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उस पर सरिया व लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर जब आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें