फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कहासुनी के बाद पिता-पुत्र को लाठी-डंडों से पीटा

Wed, 11 Mar 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर में कहासुनी के बाद करीब 12 से अधिक लोगों ने एक व्यक्ति और उसके बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मानकपुर निवासी मंसूर अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसका रोशन अली और समीर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस समय गांव के गणमान्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया था, लेकिन इसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। सात मार्च को रंजिश के चलते रोशन अली ने अपने साथियों समीर, कमल, हसन, इस्लाम, रोशनी, उस्मान, फारूक, नूरिया, महबूब, सलीम, फिरोज, आरिफ, सलमा, इकबाल, आशिक व अन्य के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।उन्होंने बताया कि जब उसका बेटा रोहित बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें