फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एएफएसओ अवतार का निलंबन, भेजा नारनौल

Wed, 10 Dec 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एएफएसओ अवतार सिंह को विभाग के निदेशक अंशज सिंह ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान एफएसओ का मुख्यालय खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय नारनौल होगा। निलंबन के दौरान वह निर्वाह भत्ते के हकदार होंगे।
यमुनानगर डिपो होल्डर एसोसिएशन के उप प्रधान गजेंद्र राणा ने करीब दो माह पहले एएफएसओ अवतार सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री, सीएम विंडो, विभाग के एसीएस, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा समेत अन्य को शिकायत दी थी। उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया था कि अवतार सिंह डिपो धारकों से हर माह रुपये एकत्रित करते हैं।
विज्ञापन

डिपो धारकों को बेवजह परेशान करते हैं। इन आरोपों की जांच अभी एसडीएम छछरौली द्वारा की जा रही है। वहीं हाल ही में डिपो होल्डर एसोसिएशन के प्रधान सुशील मित्तल, उप प्रधान गजेंद्र राणा समेत अन्य पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले थे।
इसके बाद एएफएसओ के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही थी। मंगलवार को उन्हें निलंबित कर दिया गया। उपप्रधान गजेंद्र राणा ने बताया कि एफएएसओ द्वारा उन्हें नाजायज तंग किया जा रहा था। वह कभी मोबाइल पर मानहानी का मैसेज भेजते तो कभी कुछ। यह सारे सबूत उन्होंने मुख्यमंत्री को सौंपे, जिसे आधार पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में एफएसओ अवतार सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी ड्यूटी ईमानदारी से की है। किसी भी डिपो धारक को परेशान नहीं किया गया। सारे आरोप गलत है। वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। ईमानदारी से कार्य करने के दौरान उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें