संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मार्च-2025 के लिए जिले में गिरफ्तारी से पहले व गिरफ्तारी के समय कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए काउंसिल ने अधिवक्ता नियुक्त किए हैं। वह गिरफ्तारी से पहले व गिरफ्तारी के समय आरोपी को कानूनी सहायता प्रदान करेंगे। यह जानकारी लीगल एंड रक्षा काउंसिल के मुख्य कानूनी सहायता काउंसलर अश्वनी कुमार बतरा ने दी।
उन्होंने बताया कि लीगल एड के उप-काउंसलर साबर अली चौहान पुलिस स्टेशन सेक्टर-17 हुडा व बूड़िया, सहायक एलएडीसी निखिल शर्मा पुलिस स्टेशन सिटी यमुनानगर, महिला थाना व साइबर पुलिस स्टेशन, सिटी जगाधरी, सहायक एलएडीसी दीपक कुमार पुलिस स्टेशन जीआरपी/आरपीएफ सदर यमुनानगर, जठलाना व सदर जगाधरी के लिए नियुक्त किया गया।
इसी तरह असिस्टेंट एलएडीसी मुक्तेश सालवान पुलिस स्टेशन गांधी नगर, फर्कपुर व रादौर तथा अतिरिक्त एलएडीसी वीरेंद्र कुमार को थाना छप्पर के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि एलएडीसी समय-समय पर पुलिस स्टेशनों का दौरा करेंगे व किसी भी पुलिस स्टेशन में जाकर या टेलीफोन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को कानूनी सहायता उपलब्ध करवा सकते हैं।