फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईटीआई में 11 से मौके पर लिया जाएगा प्रवेश

विज्ञापन
साढौरा आईटीआई का भवन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निर्देशों के अनुसार आईटीआई में दाखिले के लिए 11 अगस्त से पंजीकरण पोर्टल खोला जाएगा। उप प्रधानाचार्य सतनाम कौर ने बताया कि सत्र 2025-26 के लिए आईटीआई में विभिन्न व्यवसायों में 11 से 22 अगस्त तक मौके पर दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

ये दाखिले प्रतिदिन पुराने व नए आवेदन पत्रों की संयुक्त मेरिट के आधार पर होंगे। सभी योग्य उम्मीदवार विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध सत्र 2025-26 के दाखिला लिंक के माध्यम से 11 से आवेदन कर सकते हैं। लगभग 520 सीटों के प्रति विभिन्न व्यवसायों में दाखिला किया जा रहा है। वर्तमान में संस्थान में लगभग 300 सीटों पर दाखिला हो चुका है। विभाग की ओर से जनरल, बीसी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये, एससी/ईडब्ल्यूसी उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये आवेदन शुल्क राशि निर्धारित की गई है। सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन का कोई शुल्क नहीं है। आवेदन करते समय उम्मीदवार के पास शैक्षणिक प्रमाणपत्र, चालू मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, हरियाणा स्थायी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, नवीनतम फोटो व हस्ताक्षर इत्यादि होना अनिवार्य हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें