फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जीओ इंफाॅर्मेटिव ट्रेड में 20 सीटों पर होगा दाखिला

Tue, 27 May 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हरियाणा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से नए सत्र के दाखिलों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। जिसके साथ छह जून से आईटीआई में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू होगा। इसके साथ विद्यार्थियों के लिए नई ट्रेड भी नोडल आईटीआई भी शुरू की जा रही है। पंजीकरण के दौरान नई ट्रेड जीओ इंफाॅर्मेटिव अस्सिटेंट के लिए भी 20 सीटों आवेदन कर सकेंगे।
प्राचार्य दीपेश महेंद्रू ने बताया कि यह ट्रेड करके विद्यार्थी निजी सहित सरकारी विभाग भी नौकरी कर सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी जीओ इंफॉर्मेटिव ट्रेड अस्सिटेंट के बाद इसमें डिप्लोमा व डिग्री करके अपना कौशल का विकास कर सकते हैं। जिससे वे सरकारी विभागों में भी उच्च पद पा सकते हैं।
विज्ञापन


आईटीआई में जीओ इंफॉर्मेटिव अस्सिटेंट की ट्रेड चलाई जा रही है। जीओ इंफॉर्मेटिव ऐसी तकनीक है, जो भौगोलिक डाटा जुटाने, विश्लेषण और प्रबंधित करने के लिए कंप्यूटर का उपयोग करती है। इसमें भौगोलिक डेटा, जैसे कि मानचित्र, डेटाबेस और अन्य सॉफ्टवेयर का उपयोग करके विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाता है। जिसकी विभिन्न क्षेत्रों में अब सामान्य रूप से पड़ती है। जिसके चलते बाजार में इस ट्रेड के लोगों की भारी मांग है।
विज्ञापन


यहां नौकरी के अवसर

जीओ इंफॉर्मेटिव ट्रेड के विद्यार्थी विभिन्न उद्योगों में काम कर सकते हैं। इस ट्रेड के अभ्यर्थी सरकारी क्षेत्रों में भी काम कर सकते हैं। सरकारी विभागों में भू-स्थानिक डेटा का प्रबंधन करने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस ट्रेड के लोग भूमि व भू-स्थानिक डेटा प्रबंधन, करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसका भूगर्भ विज्ञान और भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण में डेटा एकत्र करने और विश्लेषण करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह ट्रेड पर्यावरण प्रबंधन और संरक्षण में भी उपयोगी है। जिसमें डेटा इकट्ठा और विश्लेषण करके समस्याओं का समाधान करने में किया जाता है। भूगर्भ सर्वेक्षण और भू-विज्ञान में काम करने के लिए भी उपयोग किया जाता है। यह ट्रेड पर्यावरण संरक्षण और प्रबंधन में भी उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें