संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। पर्यटन मंत्रालय एवं पर्यटन विभाग हरियाणा के भंभौली स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) में दाखिला लेने की तिथि बढ़ाकर 22 जुलाई कर दी गई है। प्राचार्य पवन गुप्ता ने बताया कि आईएचएम से तीन साल का कोर्स करने पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से डिग्री प्रदान की जाएगी।
प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी राज्य होटल प्रबंधन संस्थान कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं। ट्रेनिंग एवं रोजगार प्रकोष्ठ प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2015 से 100 प्रतिशत रोजगार के चलते काॅलेज के सैकड़ों विद्यार्थी भारत सहित विदेशों के विभिन्न होटलों में ऊंचे पदों पर काम कर रहे हैं।