फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एचएसजीपीसी चुनाव के लिए तैयारियों में जुटा प्रशासन

Sat, 21 Dec 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। रिटर्निंग अधिकारी हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति जगाधरी वार्ड नंबर-9 एवं एसडीएम जगाधरी सोनू राम ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति जगाधरी वार्ड नंबर-9 के सदस्य का निर्वाचन होना है। इसके लिए नाम निर्देशन-पत्र- रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) जगाधरी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार जगाधरी को अभ्यर्थी या उसके प्रस्तावक की ओर से 28 दिसंबर शनिवार तक प्रात: 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक न्यायालय उपमंडल अधिकारी (ना.) जगाधरी के कमरा नंबर 120, लघु सचिवालय, जगाधरी में प्रस्तुत किए जा सकेंगे। 22 व 25 दिसंबर को अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन

सोनू राम ने बताया कि नाम निर्देशन-पत्र की समीक्षा 30 दिसंबर सोमवार को प्रातः 11 बजे न्यायालय उपमंडल अधिकारी (ना.) जगाधरी के न्यायालय कमरा नंबर 120, लघु सचिवालय, जगाधरी में होगी। उन्होंने बताया कि नाम वापिस लेने की सूचना या तो अभ्यर्थी की ओर से या उसके प्रस्तावक द्वारा निर्वाचन अभिकर्ता जिसे अभ्यर्थी की ओर से उसे परिदत्त करने के लिए लिखित में प्राधिकृत किया गया हो। वह उपमंडल अधिकारी (ना) जगाधरी के न्यायालय कमरा नंबर 120, लघु सचिवालय, जगाधरी में 2 जनवरी 2025 वीरवार को 3 बजे अपराहन के पूर्व परिदत्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन लड़े जाने की दशा में 19 जनवरी को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे के बीच मतदान होगा।
वार्ड नंबर 10 के सदस्य का होगा निर्वाचन

बिलासपुर। रिटर्निंग अधिकारी हरियाणा गुरुद्वारा चुनाव-10 बिलासपुर एवं एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी वार्ड-10 के सदस्य का निर्वाचन होना है। नाम निर्देशन-पत्र- रिटर्निंग अधिकारी को या उप-तहसीलदार बिलासपुर सहायक रिटर्निंग अधिकारी को अभ्यर्थी या उसके प्रस्तावक द्वारा 20 शुक्रवार से 28 दिसंबर शनिवार से अपश्चात लोक अवकाश दिन से भिन्न किसी दिन प्रात: 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक उपमंडल अधिकारी (ना.) बिलासपुर के न्यायालय कक्ष प्रथम तल कमरा नंबर 103, लघु सचिवालय, बिलासपुर परिदत्त किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन-पत्र समीक्षा के लिए उपमंडल अधिकारी (ना.) बिलासपुर के न्यायालय कक्ष प्रथम तल कमरा नंबर 103, लघु सचिवालय बिलासपुर में 30 दिसंबर सोमवार को प्रातः 11 बजे की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी के निर्णय के विरुद्ध सुनवाई डीसी के समक्ष 31 दिसंबर तक प्रस्तुत की जा सकती है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थिता वापिस लेने की सूचना या तो अभ्यार्थी द्वारा या निर्वाचन अभिकर्ता जो जिसे अभ्यार्थी द्वारा उसे परिदत्त करने के लिए लिखित में प्राधिकृत किया गया हो लघु सचिवालय, बिलासपुर में 2 जनवरी वीरवार को 3 बजे अपराहन के पूर्व परिदत्त की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन लड़े जाने की दशा में 19 जनवरी रविवार को प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे के बीच मतदान होगा। मतगणना चुनाव की समाप्ति के तुरंत पश्चात संबंधित मतदान केंद्रों पर की जाएगी।

वार्ड नंबर 8 के सदस्य का होगा निर्वाचन

रादौर। रादौर के एसडीएम एवं गुरुद्वारा प्रबंधक चुनाव 08, रादौर के रिटर्निंग अधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि 08 रादौर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्य का निर्वाचन होना है। नाम निर्देशन-पत्र- सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार रादौर को अभ्यर्थी या उसके प्रस्तावक द्वारा 20 दिसंबर 2024 शुक्रवार से 28 दिसंबर शनिवार से अपश्चात लोक अवकाश दिन से भिन्न किसी दिन 11 बजे से पूर्वाहन और 3 बजे उपराहन के बीच तहसील कार्यालय रादौर ने परिदत्त किए जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन-पत्र समीक्षा के लिए तहसीलदार रादौर के कार्यालय में 30 दिसंबर सोमवार को प्रात: 11 बजे लिए जाएंगे। अभ्यार्थिता वापिस लेने की सूचना या तो अभ्यार्थी द्वारा या निर्वाचन अभिकर्ता जो जिसे अभ्यर्थी द्वारा उसे परिदत्त करने के लिए लिखित में प्राधिकृत किया गया हो तहसील कार्यालय रादौर में 2 जनवरी 2025 वीरवार को 3 बजे अपराहन के पूर्व परिदत्त की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन लड़े जाने की दशा में 19 जनवरी रविवार को प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे के बीच मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें