फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिबद्री बनेगा पर्यटन हब : धूमन

Sun, 27 Jul 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमिच ने शनिवार को आदिबद्री क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि आदिबद्री में सुंदरीकरण का कार्य जारी है। सरकार आद्रिबद्री को पर्यटन हब के तौर पर विकसित करेगी।
किरमिच ने बताया अब सरस्वती धरोहर बोर्ड की ओर से हिमाचल सरकार के साथ मिलकर आदिबद्री से लेकर आदिबद्री डैम तक सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसका सर्वे हो चुका है। आदिबद्री क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से इस क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। आदिबद्री में लंगर हॉल व पुल का निर्माण पहले ही किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने मां सरस्वती को फिर से धरातल पर लाने का बीड़ा उठाया है। यह काम हरियाणा की गौरवशाली संस्कृति और भारतीय धरोहर से जुड़ा है। यह परियोजना सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पुरातात्विक विरासत को नई पीढ़ियों तक ले जाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। सरस्वती नदी की धारा को धरातल पर बहाने के लिए बनाई गई कार्य योजना अंतिम चरण में हैं, जिसके तहत 341 करोड़ रुपये की राशि से आदिबद्री क्षेत्र में सरस्वती जल भंडारण बांध बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें