फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तेजी से पांव पसार रहा, हमें इससे युवाओं को बचाना : कमलदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। गांव खुर्दबन में ब्लॉक नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान नायब सिंह नंबरदार के निवास पर नशे की रोकथाम लगाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बढ़ते नशे की रोकथाम और युवाओं को नशे से बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने कहा कि प्रदेश में तेजी से नशा पांव पसार रहा है। युवा वर्ग तेजी से नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है। हमें युवाओं को नशे से बचाने के लिए उन्हें जागरूक करना होगा। जिसमें पुलिस व प्रशासन उनकी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि कभी पंजाब के युवा खेलों के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करते थे। लेकिन आज बढ़ते नशे के कारण पंजाब के युवा खेलों के क्षेत्र में पिछड़ गए हैं। हमें युवाओं को नशे से बचाकर खेलों की ओर जागरूक करना होगा। तभी हम युवाओं को बेहतर भविष्य दे सकते हैं।
एसडीएम डॉ. इंद्रजीत सिंह व डीएसपी रजत गुलिया ने कहा कि युवा नशे से दूर रहकर अपना विकास कर सकते हैं। नशे के चंगुल में फंसकर युवाओं का भविष्य अंधकार में चला जाता है। हम सब का यह कर्तव्य बनता है कि हम युवाओं का मार्गदर्शन करें और उन्हें एक नई राह दिखाएं। शीतल शर्मा व डॉ. एससी सैनी ने कहा कि रोटरी क्लब रादौर क्षेत्र में युवाओं को नशे से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। जो लोग नशा छोड़ने के इच्छुक होंगे उन्हें क्लब की ओर से सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएगी। नंबरदार एसोसिएशन व रोटरी क्लब की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी रोटेरियन शीतल शर्मा, ब्लॉक प्रधान नैब सिंह नंबरदार, रोटरी क्लब के प्रधान प्रधान डॉ. एससी सैनी, कर्मवीर खुर्दबन व शिवकुमार संधाला का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर कर्मवीर खुर्दबन, शिवकुमार संधाला, देवीदयाल अरोड़ा, पूर्व सरपंच युवराज शर्मा, मोहनलाल अरोड़ा, सुभाष खुर्दबन, चौधरी बिच्छा राम, मास्टर ईश्वर सिंह, देवीशरण धीमान, सुरेंद्र शर्मा, अजय सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें