फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के मुद्दे उठाएं कार्यकर्ता : संजय दत्त

Tue, 21 Jul 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान बोलते कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कांग्रेस के प्रदेश भारी संजय दत्त ने सोमवार को छात्रों की गूंज अभियान से युवाओं और छाज्ञों के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। प्रदेश प्रभारी पार्टी के संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।
शहर की मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सबसे बड़ा आधार उसका समर्पित कार्यकर्ता है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगा तो प्रदेश में परिवर्तन का मार्ग और अधिक सशक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित के मुद्दे घर-घर तक पहुंचाएं। ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर, शहरी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने सभी का स्वागत किया। संगठन सृजन अभियान के तहत दूसरे दिन सोमवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें