फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार छात्र की मौत, बहन गंभीर

Sat, 03 Oct 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। यमुनानगर-रादौर मार्ग पर गांव दामला के पास ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि उसकी 20 वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव गोलनपुर निवासी उदय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन काजल एमएलएन कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। उनके चाचा का बेटा सूर्य प्रताप 12वीं कक्षा में पढ़ता था। एक अक्तूबर को दोनों पड़ोसी की एक्टिवा पर रादौर जा रहे थे। उदय सिंह के अनुसार वह अपनी बाइक से उनके पीछे चल रहे थे। सुबह करीब 11 बजे दामला सरकारी स्कूल से आगे पहुंचने पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए।
आरोप है कि ट्रक सूर्य प्रताप के ऊपर से गुजर गया, जबकि काजल के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में उन्हें एमएम अस्पताल मुलाना ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सूर्य प्रताप ने दम तोड़ दिया। वहीं चिकित्सकों ने काजल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। यमुनानगर सदर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ट्रक के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने में जुटी है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव गोलनपुर निवासी उदय सिंह ने बताया कि उनके चाचा कर्मचंद की भी पहले सड़क हादसे में लगी चोटों के कारण मौत हो चुकी है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई शुरु कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें