यमुनानगर। शहर निवासी एक महिला ने एक युवक पर मॉडल टाउन स्थित रोशन बुक डिपो में किताबें लेने गई 13 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी रोशन बुक डिपो गई थी। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बच्ची को अपने पास बैठाया और उसके साथ अश्लील हरकत की। घर पहुंचने पर बच्ची ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यमुनानगर शहर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली मामले की जांच की जा रही है। पुलिस बच्ची के बयान और घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। संवाद