फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एक्टिवा सवार ने आईटीआई छात्र का मोबाइल छीना

Tue, 18 Apr 2023 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। आईटीआई से खाना खाने घर जा रहे छात्र का एक्टिवा सवार युवक ने मोबाइल छीन लिया। वारदात को अंजाम मॉडल टाउन स्थित एडवांस आईकेयर अस्पताल के पास अंजाम दिया गया। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी सूरज ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आईटीआई से इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक का कोर्स कर रहा है। वह सोमवार की दोपहर करीब दो बजे खाना खाने के लिए अपने घर जा रहा था। वह एडवांस आई केयर अस्पताल मॉडल टाउन के साथ वाली गली में पहुंचा। इस दौरान पीछे से एक्टिवा पर सवार होकर एक युवक आया। आरोपी ने उसके नजदीक एक्टिवा की गति धीमी की। इससे पहले वह कुछ समझ पाता आरोपी युवक ने उसके हाथ से उसका मोबाइल छीन लिया।
इसके बाद आरोपी एक्टिवा की गति तेज कर भागने लगा। उसने शोर मचाया और आरोपी का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी भागने में कामयाब रहा। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का सुराग लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें