फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा जलाया, अतिक्रमण किया तो कार्रवाई : अनिल

Sun, 07 Dec 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कबाड़ का व्यवसाय करने वाले दुकानदारों के साथ बैठक करते विशेष अधिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नगर निगम के विशेष अधिकारी (सफाई) अनिल कुमार यादव (एचसीएस) ने कबाड़ का व्यवसाय करने वाले शहर के विभिन्न दुकानदारों की बैठक ली। उन्होंने चेतावनी दी कि कचरा जलाने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कबाड़ियों को समझाया कि अक्सर कबाड़ का व्यवसाय करने वाले कुछ कबाड़ी और अन्य दुकान से निकले कचरे को आग लगा देते है। कचरे के जलाने से जहरीली गैस उत्पन्न होती है। इसलिए इसे न चलाए। यदि अब कोई भी कचरा जलाता हुआ मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकतर कबाड़ी का कार्य करने वाले दुकानदारों का सामान दुकान के सड़क पड़ा रहता है। जिससे सड़क पर अतिक्रमण होता है और गंदगी फैली रहती है। उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि वे अपनी दुकान और अन्य स्थानों पर सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सभी को दुकान के बाहर सड़क किनारे समान न रखने की हिदायत दी और समान सड़क किनारे या सड़क पर मिलने पर उसे जब्त करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


यादव ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को अव्वल स्थान पर लाने के लिए शहर को सुंदर, साफ, स्वच्छ व व्यवस्थित बनाने का कार्य किया जा रहा है। शहर में विशेष सफाई अभियान, अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़कों के डिवाइडर को सुंदर बनाने व हर नाले व नाली की सफाई व अन्य व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें