फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खुले में कचरा डालने पर होगी कार्रवाई

Wed, 27 May 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रामपुरा कॉलोनी में खुले में कचरा डालने वाले को समझातीं मेयर। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की स्वच्छता व्यवस्था के लिए मंगलवार सुबह मेयर सुमन बहमनी एक्शन मोड में नजर आईं। मेयर ने सुबह-सुबह शहर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सफाई मित्रों की हाजिरी जांची। साथ ही खुले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
मेयर बहमनी सबसे पहले मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया व अन्य के साथ वार्ड स्थित नेहरू पार्क पहुंचीं। वहां उन्होंने सफाई मित्रों की उपस्थिति चेक की। निरीक्षण के दौरान कुछ सफाई मित्र बिना वर्दी के ड्यूटी करते मिले। इस पर मेयर ने नाराजगी जताते हुए सख्त निर्देश दिए कि सभी सफाई मित्र निर्धारित वर्दी में ही ड्यूटी करें।
विज्ञापन

सभी के गले में उनके पहचान पत्र हो। इसके बाद उन्होंने वार्ड छह में छोटी लाइन और वार्ड नौ में प्यारा चौक पर सफाई मित्रों की हाजिरी जांची और सभी को निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था नगर निगम की प्राथमिकता है और इसमें अनुशासन व जिम्मेदारी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मेयर को रामपुरा कॉलोनी में एक व्यक्ति खुले में कूड़ा डालता मिला, जिस पर मेयर ने उसे स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए समझाया कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकना गलत है और इससे गंदगी फैलती है। उन्होंने सफाई अधिकारियों को संबंधित व्यक्ति का चालान काटने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम रे अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शहर में जहां भी अवैध कचरा प्वाइंट बने है, उन्हें तुरंत समाप्त करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें