फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कम परिणाम वाले स्कूलों के प्रभारियों पर होगी कार्रवाई

Fri, 16 May 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का वार्षिक परिणाम जारी करने के बाद इसकी समीक्षा शुरू कर दी है। बोर्ड ने न्यूनतम परिणाम देने वाले स्कूलों की सूची तैयार की है। बोर्ड ने इन स्कूलों की सूची हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय को भेजकर इस पर कार्रवाई करने की सिफारिश भी की है।
बोर्ड के अध्यक्ष पवन कुमार के अनुसार प्रदेश के 18 स्कूलों का परिणाम शून्य है। वहीं करीब 125 स्कूल ऐसे हैं, जिनका परिणाम 35 प्रतिशत से कम है। बोर्ड ने इन स्कूलों की सूची निदेशालय को भेज दी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल प्रभारियों को उनका परिणाम भेजने के आदेश दिए हैं। अभी तक केवल उन स्कूलों ने जानकारी भेजी है, जिनका परिणाम बेहतरीन है।
विज्ञापन

स्कूल प्रभारी इसके लिए साइट न चलना, इंटरनेट स्पीड कम होना सहित अन्य तरीके के बहाने बना रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने चेताया है कि जिन स्कूलों ने परिणाम नहीं भेजा तो नोटिस जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बोर्ड की ओर से जारी सूची में जिले के चार से पांच स्कूलों के नाम है।
हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम 84.21 प्रतिशत है, जो पिछले साल की तुलना में कुछ कम है। पास प्रतिशत की श्रेणी में जिला प्रदेश में 19 वें नंबर पर है। पिछले साल परिणाम 84.79 प्रतिशत था। वहीं साल 2023 में यह 85 प्रतिशत से ज्यादा था। साल 2022-23 में जिला परिणाम में सातवें पायदान पर था।
कार्यक्रमों का नहीं हो रहा लाभ
जिले का परीक्षा परिणाम बेहतर करने के लिए हरियाणा बोर्ड व शिक्षा निदेशालय की ओर से कई तरह के कार्यक्रम करवाए जाते हैं। साल 2023 से हर साल शिक्षकों को परिणाम बढ़ाने को लेकर प्रशिक्षण दिया जाता है। बोर्ड व शिक्षा निदेशालय के अधिकारी न्यूनतम परिणाम वाले स्कूलों के प्रभारियों को इसके लिए प्रशिक्षण भी देते हैं, परंतु तीन साल से जिले की स्थिति स्थिर है। हालांकि परिणाम में ज्यादा गिरावट नहीं आई है, लेकिन रैंकिंग के मामले में जिला 12 पायदान नीचे पहुंच गया है।
विज्ञापन


जिले का ओवरऑल परिणाम अच्छा आया है। यह लगभग पिछले तीन साल के बराबर है। इसमें कोई ज्यादा गिरावट नहीं आई है। परंतु रैंकिंग में जिला खिसक गया है। इसे लेकर समीक्षा की जानी है। जिसके सभी स्कूलों से उनका परिणाम मंगवाया जा रहा है।बोर्ड व निदेशालय की ओर से किसी प्रकार की कोई सूची या स्कूलों के नाम नहीं आए हैं। यदि सूची आती है तो निदेशालय के आदेशानुसार कार्य किया जाएगा। धर्मेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें