फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो ट्यूबवेलों में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Apr 2024 07:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। ललहाड़ी कलां गांव में दो ट्यूबवेलों में चोरी करने के आरोपी को थाना छछरौली की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी का सामान बरामद कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


थाना प्रबंधक रोहताश सिंह ने बताया कि जोगीवाड़ा गांव के किसान सतीश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई की उसकी ललहाड़ी कलां गांव में खेती बाड़ी की जमीन है। 16 अप्रैल की रात को उसके व उसके पड़ोसी किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेल की मोटर की तार अज्ञात चोरी करके ले गया है। इस सूचना पर पुलि टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान गांव पृथ्वीपुर निवासी मोहम्मद वाजिद के रूप में हुई। आरोपी से चोरी की गई ट्यूबवेल की मोटर की तांबे की तार को बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें