फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले कैप्सूल सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नशीले कैप्सूलों के साथ एंटी नारकोटिक्स टीम की गिरफ्त में आया आरोपी अवतार यूपी के सरसावा के मेडिकल स्टोर संचालक गांव बंजारन निवासी शहंशाह से नशीले कैप्सूल लेकर आता था। शनिवार देर शाम पुलिस ने आरोपी अवतार को नशीले कैप्सूल सप्लाई करने वाले सप्लायर शहंशाह को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे रिमांड पर लिया गया। वहीं आरोपी अवतार का रिमांड खत्म होने के बाद जेल भेज दिया गया।
इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने शुक्रवार शाम को बसातिया वाला निवासी अवतार को 1050 कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। उसने पूछताछ में बताया कि वह प्रतिबंधित दवाए उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के सरसावा के बंजारन मोहल्ला निवासी शहंशाह से लेकर आता था। टीम ने कार्रवाई करते हुए शहंशाह को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मामले का खुलासा हुआ कि आरोपी शहंशाह मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता है और अवतार को प्रतिबंधित दवाए बेचता था। जब भी अवतार उसे प्रतिबंधित दवाइयां लेने जाता था तो वह कहीं बाहर से लाकर उसे वह कैप्सूल देता था। पुलिस शहंशाह से पूछताछ कर रही है कि वह कहां से दवाएं लेकर आता था। आरोपी अवतार को रिमांड पर लिया गया था। उसका रिमांड खत्म खत्म होने पर जेल भेज दिया गया। आरोपी शहंशाह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें