फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खेत से मिली गाय की खाल व टांगें, वध कर मांस बेचने व खाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बिलासपुर थाना क्षेत्र के परभोली रोड पर गांव मियापुर स्थित खेत में गाय की खाल व टांगे पड़ी मिली हैं। गांव के निवर्तमान सरपंच राजकुमार ने एक व्यक्ति व उसके साथियों पर गाय का वध कर उसका मांस बेचने व खाने का आरोप लगाया है। जांच में सामने आया है कि गाय का वध चार दिन पहले किया गया। निवर्तमान सरपंच ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को नामजद कर उसके कुछ अन्य साथियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मियापुर के निवर्तमान सरपंच राजकुमार ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि परभोली रोड पर उनके गांव के एरिया में स्थित परभोली निवासी रशीद के खेत में एक गाय की खाल व टांगें पड़ी हुई हैं। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सड़क किनारे खेत में गाय की खाल व टांगें पड़ी हैं। अनुमान लगाया गया कि तीन-चार दिन पहले गाय का वध किया गया। जिसके बाद उसका मांस काटकर बेचा गया। उन्हें शक है कि इस गाय का वध करके उसका मांस बेचने व खाने में इस्तेमाल किया गया। उसने अपने स्तर पर जांच की तो उसे पता चला कि गाय का वध वाहिद खान उर्फ मोली व उसके साथियों ने मिलकर किया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी वाहिद को नामजद करते हुए उसके कुछ साथियों के खिलाफ हरियाणा गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। बिलासपुर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें