फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी रिमांड पर

Fri, 18 Apr 2025 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पुलिस चौकी खेड़ी लक्खा सिंह की टीम ने 17 वर्षीय नाबालिग को शादी को झांसा देकर भगाने और उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज शमशेर राणा ने बताया कि क्षेत्र के गांव एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की खेडी लक्खा सिंह में कोचिंग सेंटर में काम करती थी। रोज की तरह वह उसे बाइक पर सेंटर छोड़कर आ गया था। शाम को जब उसको लेने गया तो उसे पता चला कि उसकी लड़की कोचिंग सेंटर में नहीं। उसको शक है कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बड़ी कान्हडी निवासी सतीश कुमार शादी करने की नियत से बहला फुसला कर भगा ले गया है। इस शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने व लड़की की तलाश करने के लिए महिला एएसआई कोमल, राम कुमार, मुख्य सिपाही संदीप, सविंदर सिंह की टीम गठित की गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद किया गया। लड़की के बयान दर्ज किए तो उसने बताया कि आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया है। इसके बाद मामले में दुष्कर्म की धारा इजाद की गई। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें