फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सबूत के अभाव में चौकीदार की हत्या का आरोपी बरी

Mon, 01 Dec 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला एवं सत्र न्यायधीश रमेश चंद्र डिमरी की कोर्ट ने हत्या के मामले में सबूतों के अभाव में आरोपी बिहार के जिला गोपालगंज के गांव बलथरी निवासी रितेश को बरी किया है। केस की सुनवाई के दौरान पुलिस ने जो आई विटनेस पेश किया, वह साबित नहीं कर पाया कि वह मौके पर था या नहीं।
सदर यमुनानगर पुलिस ने 26 मार्च 2024 को श्रीनगर कॉलोनी निवासी कमल किशोर लूथरा की शिकायत पर हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। उस समय कमल किशोर लूथरा ने पुलिस में बयान दर्ज कराए थे कि बाड़ी माजरा गधौली में उसकी फैक्टरी है। वहां पर बिहार के जिला मधुबनी के गांव सनापट्टी निवासी राहुल चौकीदार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल 25 मार्च 2024 को होली के दिन छुट्टी की वजह से दोस्तों के साथ होली मनाने गया था। रात को ठेकेदार नागेश से फोन पर जब राहुल के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि वह वापस नहीं आया है। कुछ देर बाद नागेश ने उसे फोन कर बताया कि राहुल का शव गधौली माजरा मोड पर पड़ा है। उसके सिर व मुंह से खून निकल रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तब अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने 31 मार्च को रितेश को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें