फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एसपी ने लोगों से की सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील

Mon, 01 Dec 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अपराधों की रोकथाम व असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी लगावाने के लिए एसपी कमलदीप गोयल ने अपील की है। उन्होंने थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिए कि वे अपने-अपने अधीन क्षेत्र में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों बारे जानकारी रिकार्ड में रखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब कोई अपराध घटित होता है तो सबसे पहले पुलिस अपराधियों का पता लगाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर सीसीटीवी फुटेज की सहायता लेती है। एसपी कहा कि अपराध को रोकने के लिए सभी सतर्क रहें और सीसीटीवी कैमरा लगाकर पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने दुकानदारों से भी अपील है कि वे कम से कम दो कैमरे दुकान के बाहर जरूर लगवाएं जिससे रोड पर होने वाली गतिविधियों एवं संदिग्धों पर नजर रखी जा सके। हो सके तो कुछ अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरा लगवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें