फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट व छेड़छाड़ करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बुड़िया क्षेत्र के गांव बड़ा दमोपुरा में कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की। महिला ने आरोपियों पर छेड़छाड़ व जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में महिला की शिकायत पर सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव बड़ा दमोपुरा निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले गांव के ही रणबीर व मांगाराम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया मगर उसके उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। शुक्रवार को उसके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान रणबीर व मांगाराम अपने साथियों शंटी, रमेश, रमन उर्फ मांगा, सुदेश व ईशरों के साथ उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने आते ही उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे जाति सूचक शब्द बोलकर अपमानित किया। उसके शोर मचाने पर आरोपी आसपास के लोगों को आता देखकर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बुड़िया थाना एसएचओ सुनील का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें